Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में रेलवे परियोजनाओं की उल्लेखनीय प्रगति

July 14, 2025

चीन में रेलवे परियोजनाओं की उल्लेखनीय प्रगति

इस वर्ष की शुरुआत से ही चीन के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे परियोजनाओं के निर्माण में निरंतर प्रगति देखी जा रही है। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में चीनी राष्ट्रीय रेलवे ने 3 खरब 55 अरब 90 करोड़ युआन का अचल संपत्ति निवेश पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.5% अधिक है। इस दौरान कुल 301 किलोमीटर नई रेल लाइनें शुरू की गईं, जिससे आधुनिक रेलवे अवसंरचना प्रणाली के विकास को और गति मिली।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे विभाग ने रेलवे निर्माण निवेश की व्यापक औद्योगिक श्रृंखला, विस्तृत प्रभाव क्षेत्र और आर्थिक विकास पर इसके स्पष्ट सकारात्मक प्रभाव का लाभ उठाया है। रेलवे निर्माण में निवेश का स्तर लगातार उच्च बना हुआ है। हाल ही में कई नई रेल लाइनें और स्टेशन शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही, विभिन्न निर्माणाधीन रेलवे परियोजनाएं भी सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें