Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिणी चीन में कार्यशाला ढहने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

December 10, 2023

दक्षिणी चीन में कार्यशाला ढहने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

बीजिंग: दक्षिणी चीन में इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हो गए है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

चीन में इमारतों का ढहना असामान्य बात नहीं है। आवशय़क अनुमति लिए बिना गैरकानूनी रूप से बनाई गई इमारतों के निर्माण में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किए जाने के कारण देश में इस प्रकार के हादसे होना आम बात हो गई है।मध्य चीन में अप्रैल 2022 में एक इमारत के ढह जाने से 53 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें