Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साओ पाउलो में छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत

February 7, 2025

साओ पाउलो में छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत

साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो शहर में शुक्रवार सुबह एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन दल ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन दल ने बयान में कहा कि साओ पाउलो के बारा फंडा इलाके के मध्य क्षेत्र के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान का एक हिस्सा टूटकर एक बस से टकरा गया, जिससे बस में मौजूद एक महिला घायल हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल से जा रहा एक व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया।

बाद में जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि घटनास्थल पर मौजूद चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विमान और बस में आग लगी हुई नजर आ रही है तथा अग्निशमन कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। विमान ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के पोटरे एलेग्रे की ओर जा रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें