
9 दिसंबर की शाम को, 7वां चीन छ्य्वानचो अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली शो दक्षिण चीन के फ़ूच्येन प्रांत के छ्य्वानचो शहर में उद्घाटित हुआ। 5वें समुद्री सिल्क रोड अंतर्राष्ट्ररीय कला महोत्सव के प्रमुख हिस्से के रूप में मौजूदा कठपुतली शो 5 दिन चलेगा। इस दौरान, 12 देशों की 35 प्रतिनिधिमंडल देसी-विदेशी मेहमानों और नागरिकों के लिए 80 से अधिक प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे, और कठपुतली की रंगीन कला प्रदर्शित करेंगे।
बता दें कि छ्य्वानचो शहर विश्वविख्यात “कठपुतली कला के गृहनगर” के रूप में माना जाता है। छ्य्वानचो कठपुतली चीन की पहली परियोजना है जिसे यूनेस्को “गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट प्रथाओं की सूची” में चुना गया है। वर्तमान में, “चीन छ्य्वानचो अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली शो” छह सत्रों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।
9 दिसंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली महासंघ की अध्यक्ष कैरेन ऐनी स्मिथ (Karen Anne Smith) ने भाषण देते हुए कहा कि छ्य्वानचो एक प्राचीन और सुंदर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है, जो चीनी समुद्री रेशम मार्ग के शुरुआती स्थल रूप में विश्व विख्यात है। साथ ही, इस शहर को दुनिया का कठपुतली विनिमय मंच बनाने वाला चीन का पहला शहर भी कहा जाता है। उत्तम छ्य्वानचो स्ट्रिंग कठपुतलियाँ अपने कठिन और उत्कृष्ट कौशल से दुनिया भर के कठपुतली कलाकारों को प्रभावित करती हैं।
उद्घाटन समारोह में कठपुतली शो “छोटे किंगकांग की कहानी” का मंचन किया गया, इस कठपुतली नाटक में स्ट्रिंग कठपुतलियों के प्रदर्शन के दौरान एलईडी डिजिटल चित्र का भी उपयोग किया गया, जिससे दृश्य प्रभाव रंगीन होते हैं। नाटक मिथकों, किंवदंतियों, दंतकथाओं और अन्य तत्वों को व्यवस्थित रूप से एकीकृत करता है, दर्शकों को बहुत जीवंत और दिलचस्प लगता है।
बताया गया है कि 5 दिवसीय कठपुतली शो के दौरान, स्पेन, ईरान, इंडोनेशिया, रूस, इटली, तुर्किये, अल्जीरिया आदि 12 देशों की 35 कठपुतली कला टीमों के कलाकार ग्रामीण इलाकों, सिनेमाघरों, स्कूलों और चौराहों में प्रवेश करेंगे और संयुक्त रूप से 80 से अधिक अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे।
5वें समुद्री सिल्क रोड अंतर्राष्ट्ररीय कला महोत्सव के महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक के रूप में मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली शो कठपुतली कला के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और आपसी सीख की खिड़की स्थापित करेगा। छोटी-छोटी कठपुतलियाँ विभिन्न देशों के लोगों के बीच बड़ी-बड़ी मित्रताएँ जोड़ती हैं, और लोगों को करीब से करीब आने के लिए पुल बनाएंगी।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...