Site icon Dainik Savera Times

चीन के युन्नान प्रांत में स्थित रुइली पोर्ट का स्मार्ट निर्माण

रुइली पोर्ट चीन के युन्नान प्रांत के रुइली शहर में स्थित है। 1978 में इसे म्यांमार के लिए खोले गए सबसे शुरुआती राष्ट्रीय पोर्टों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। जून 1992 में, रुइली शहर को चीनी राज्य परिषद द्वारा एक खुले शहर के रूप में अनुमोदित किया गया था। 1997 में, चीन-म्यांमार सीमा के प्रबंधन और सहयोग पर चीन और म्यांमार की सरकारों के बीच हुए समझौते में स्पष्ट रूप से रुइली-म्यूज़ को चीन और म्यांमार के बीच सहमत आठ जोड़ी पोर्टों में से एक के रूप में परिभाषित किया गया था। और अक्टूबर 2001 में, चीनी राज्य परिषद ने तीसरे देश के कर्मियों के लिए जिएगाओ सीमा व्यापार क्षेत्र को खोलने और विशेष सीमा शुल्क पर्यवेक्षण मॉडल की स्थापना को मंजूरी दी।

रुइली पोर्ट म्यांमार के म्यूज़ पोर्ट के अनुरूप है, रुइली पोर्ट से शुरू होकर म्यांमार के राष्ट्रीय स्तर के पोर्ट म्यूज़ की दूरी 4.5 किमी. है। यह चीनी औषधीय सामग्री और अनाज के लिए निर्दिष्ट आयात पोर्ट है।

विदेशी सीमा निवासियों के लिए “प्रवेश कार्ड” को मैन्युअल रूप से भरने में लगने वाले समय और बार-बार प्रवेश और निकास दस्तावेजों की उच्च लागत की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए, रुइली सीमा निरीक्षण स्टेशन ने एक पूर्ण-प्रक्रिया चेहरे की सहायता से निरीक्षण प्रणाली के विकास की खोज की। जो एक बुद्धिमान प्रणाली है जो कार्ड भरने में सहायता करने के लिए चेहरे की पहचान को एकीकृत करती है, दस्तावेज़ पुनर्प्राप्ति में सहायता करती है, और सूचना सत्यापन में सहायता करती है, ताकि विदेशियों द्वारा प्रवेश कार्ड भरने और फ्रंट डेस्क पर जानकारी दर्ज करने की दक्षता में सुधार हो सके।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिक गई Royal Challengers Bengaluru, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के नेतृत्व वाले ‘कंसोर्टियम’ ने खरीदा

Exit mobile version