Site icon Dainik Savera Times

चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय का राजस्व अधिक

चीनी राजकीय उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले चार महीनों में चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय का राजस्व 42 खरब 58 अरब 20 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 10.8 प्रतिशत अधिक है। राजस्व में लगातार वृद्धि हुई और परिचालन अच्छी स्थिति में है।

आंकड़ों के अनुसार सॉफ्टवेयर व्यवसाय के कुल लाभ में दोहरे अंक की वृद्धि बनी रही और निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हुई। इस साल के पहले चार महीनों में सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल लाभ 5 खरब 7 अरब 50 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.2 फीसदी ज्यादा है। वहीं, सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 17 अरब 26 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जिसकी वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत है।

सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में लगातार वृद्धि हुई। इस साल के पहले चार महीनों में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 9 खरब 93 अरब 30 करोड़ युआन रही, जिसकी वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत है। कुल उद्योग राजस्व में इसका अनुपात 23.3 प्रतिशत था।

उधर, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा के राजस्व में दोहरे अंक की वृद्धि बनी रही। इस साल के पहले चार महीनों में सूचना प्रौद्योगिकी सेवा की आय 28 खरब 41 अरब 50 करोड़ युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.5 फीसदी अधिक है। कुल उद्योग राजस्व में इसका अनुपात 66.7 प्रतिशत था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : रसोई गैस की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन तेल

Exit mobile version