Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियाई खेलों के पहले दिन चीनी टीम द्वारा प्राप्त कुछ उपलब्धियां

September 24, 2023

हांगचो एशियाई खेलों के पहले दिन चीनी टीम द्वारा प्राप्त कुछ उपलब्धियां

 

24 सितंबर को 19वें हांगचो एशियाई खेलों में रोइंग महिलाओं की लाइटवेट डबल स्कल्स फ़ाइनल में चीनी खिलाड़ी चोउ च्याछी और छो श्योफिंग ने स्वर्ण पदक जीता। यह इस बार के एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इसके अलावा रोइंग पुरुषों की आठ कॉक्स फ़ाइनल, रोइंग महिलाओं की क्वाड्रपल स्कल्स कॉक्सलेस फ़ाइनल, रोइंग पुरुष डबल स्कल्स फ़ाइनल, रोइंग महिला डबल स्कल्स फ़ाइनल, रोइंग पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स फ़ाइनल में चीनी टीम ने स्वर्ण पदक जीते।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग व्यक्तिगत फाइनल में, चीनी खिलाड़ी हुआंग युटिंग ने स्वर्ण पदक जीता और एक नया एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया। उधर हान च्यायू ने रजत पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम शूटिंग प्रतियोगिता में, वांग ज़िलिन, हान च्यायू और हुआंग युटिंग से गठित चीनी टीम ने 1896.6 रिंग के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा।

पुरुषों की मार्शल आर्ट चांगक्वान स्पर्धा में चीनी खिलाड़ी सुन पेइयुआन ने स्वर्ण पदक जीता। चीन के मकाओ के खिलाड़ी सोंग ज़िजुन ने कांस्य पदक जीता। यह इस एशियाई खेलों में चीन के मकाओ प्रतिनिधिमंडल का पहला पदक भी है।
महिलाओं की मार्शल आर्ट ताई ची ताई ची स्वॉर्ड ऑल-अराउंड स्पर्धा में, चीनी एथलीट टोंग शिन ने पहले ही स्वर्ण पदक हासिल किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें