इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लॉस एंजिल्स समेत आसपास के कई इलाके हिल उठे। भूकंप के दौरान लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। झटके महसूस होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने डेल्टा एयर लाइन्स की एक फ्लाइट को लैंडिंग रोकने और हवा में चक्कर लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर लगे कांच भी टूट गए। भूकंप के बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक दर्ज किए गए।
भूकंप के दौरान रनवे के करीब पहुंच गया था विमान
एयरपोर्ट की लाइवस्ट्रीम में देखा गया कि डेल्टा एयर लाइन्स का विमान लैंडिंग के लिए रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस होने लगे और कैमरा अचानक हिलने लगा। बैकग्राउंड में कार अलार्म बजने की आवाज भी सुनाई दी। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलटों को तुरंत लैंडिंग रोकने और विमान को वापस हवा में ले जाने का निर्देश दिया।
❗️ California ROCKED by 5.2M EARTHQUAKE near Manhattan Beach — ‘SEVERE’ ALERTS SENT OUT
AIRPORT CAMERA VIOLENTLY SHAKES as DRIVERS HONK
PILOTS WARNED by AIR TRAFFIC CONTROL of a ‘PRETTY BIG EARTHQUAKE’ https://t.co/xV1g0r1Bn5
— RT (@RT_com) November 28, 2026
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने रेडियो पर कहा कि डेल्टा 1972, गो अराउंड। हमारे यहां बड़ा भूकंप आ रहा है। इसके बाद विमान रनवे से दूर चला गया और कुछ समय बाद दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, डेल्टा फ्लाइट 1972 करीब 1 घंटा 13 मिनट की देरी से पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के तुरंत बाद किसी बड़े संरचनात्मक नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली।
मैनहट्टन बीच के पास था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9:30 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट पर आया। इसका केंद्र मैनहट्टन बीच से लगभग 3.7 मील पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई करीब 7.6 मील दर्ज की गई। भूकंप के झटके लॉस एंजिल्स के कई इलाकों में महसूस किए गए। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, सांता मोनिका और पासाडेना जैसे शहरों में भी लोगों ने झटके महसूस किए।
DOZENS of WINE BOTTLES PLUNGE from SHELVES as earthquake HITS California https://t.co/kfyzHpEJT8
— RT (@RT_com) November 28, 2026
40 से ज्यादा आफ्टरशॉक किए गए रिकॉर्ड
मुख्य भूकंप के बाद इलाके में लगातार आफ्टरशॉक आते रहे। CNN द्वारा उद्धृत USGS के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती झटके के बाद कम से कम 40 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या गंभीर जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, भूकंप के बाद एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई।