Site icon Dainik Savera Times

टला बड़ा हादसा: Southwest Airlines के प्लेन के इंजन में लगी आग… 134 यात्रियों थे सवार

इंटरनेशनल डेस्क : साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसके चलते उसे ह्यूस्टन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह विमान हॉबी हवाई अड्डे से मेक्सिको के काबो सान लुकास के लिए उड़ान भर रहा था, जब इंजन में आग लग गई। इस घटना के कारण विमान को लगभग सवा 11 बजे सुरक्षित रूप से उतारना पड़ा। विमान में कुल 134 यात्री मौजूद थे।

अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि विमान के सुरक्षित उतरने के बाद, उनके कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी 134 यात्रियों को चालक दल ने सुरक्षित रूप से बाहर निकालने में सहायता की।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version