Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

“थ्येनकोंग कक्षा” से अंतरिक्ष दूर नहीं होगा

December 7, 2022

“थ्येनकोंग कक्षा” से अंतरिक्ष दूर नहीं होगा

चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के तहत “थ्येनकोंग कक्षा” लांच किया, जो अब लोकप्रिय अंतरिक्ष विज्ञान में राष्ट्रीय ब्रांड बन गया है। थ्येनकोंग कक्षा में चीन के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन में अध्यापक की हैसियत से दुनिया भर के लोगों, विशेषकर युवाओं को रुचिकर अंतरिक्ष विज्ञान सिखाते हैं और पृथ्वी पर दर्शकों के साथ संवाद करते हैं।

9 दिसंबर 2021 को थ्येनकोंग कक्षा का पहला पाठ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में पढ़ाया गया। शनचो-13 समानव अंतरिक्ष यान में सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा दी। करीब 60 मिनट की कक्षा में अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन में काम करने और रहने के वातावरण का परिचय दिया और माइक्रोग्रैविटी में साइटोलॉजी प्रयोग, मानव शरीर की हरकत और तरल के सतह पर तनाव आदि रहस्यमय घटना दिखाई और इसके वैज्ञानिक सिद्धांत का व्याख्या किया। अद्भुत अंतरिक्ष विज्ञान पर छात्र पूरी तरह से आकर्षित हुए। पाठ के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो के माध्यम से पृथ्वी पर छात्रों के साथ बातचीत भी की।

23 मार्च 2022 को थ्येनकोंग कक्षा का दूसरा पाठ हुआ। शनचो-13 समानव अंतरिक्ष यान में सवार तीन अंतरिक्ष यात्री फिर एक बार नजर आए। उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन में पानी के इस्तेमाल से कई प्रयोग किए और चीज फेंकने का प्रयोग भी किया। पाठ में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में कुछ विज्ञान सुविधाएं भी दिखाई गईं, जिसकी छात्रों पर गहरी छाप पड़ी।

12 अक्तूबर 2022 को थ्येनकोंग कक्षा तीसरी बार चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में दी गई। इस बार शनचो-14 समानव अंतरिक्ष यान में सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा दी, जो यह पहली बार वनथ्येन प्रयोग केबिन में दी गई। अंतरिक्ष यात्रियों ने वनथ्येन प्रयोग केबिन में काम करने और रहने के वातावरण का परिचय दिया और माइक्रोग्रैविटी में पानी पीने और रिंच का आंदोलन ट्रैक आदि प्रयोग किए। अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन में संयंत्र अनुसंधान का संचालन भी दिखाया गया। इससे चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की मजबूत वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता दिखाई गई।रुचि सबसे अच्छा शिक्षक है और नवाचार की प्रेरक शक्ति भी। थ्येनकोंग कक्षा से दुनिया भर के लोगों, विशेषकर युवाओं का ब्रह्मांड के रहस्य का अन्वेषण करने का उत्साह बढ़ाया गया। इसके तहत चीन का विज्ञान लोकप्रियता कार्य एक नए स्तर तक पहुंचा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें