Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका के राष्ट्रपति Wickremesinghe ने वेसाक दिवस पर 988 कैदियों को दिया क्षमादान

May 5, 2023

श्रीलंका के राष्ट्रपति Wickremesinghe ने वेसाक दिवस पर 988 कैदियों को दिया क्षमादान

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बौद्धों के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव ‘वेसाक दिवस’ के मौके पर जेल में बंद 988 कैदियों का क्षमादान दिया, जिन्हें शुक्रवार को रिहा कर दिया जायेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जेल विभाग के आयुक्त एवं प्रवक्ता चंदना एकनायके ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति ने देश के संविधान के अनुच्छेद 34 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह क्षमादान दिया है। उन्होंने बताया कि यह माफी कई नियमों और शर्तों के आधार पर दी गई है। श्रीलंका आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस पर और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान कैदियों को क्षमा कर देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें