Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPC केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति ने कोरोना नियंत्रण कार्य पर रिपोर्ट सुनी

February 17, 2023

CPC केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति ने कोरोना नियंत्रण कार्य पर रिपोर्ट सुनी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति ने 16 फरवरी को बैठक कर कोरोना महामारी की रोकथाम व नियंत्रण के हालिया कार्य पर रिपोर्ट सुनी। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इस बैठक की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया। इस बैठक में कहा गया कि तीन वर्षों से अधिक समय में देश में कोरोना महामारी के मुकाबले और नियंत्रण का रास्ता अत्यंत असाधारण रहा। शी चिनफिंग के केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने जनता और जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कुशलता से महामारी की रोकथाम और आर्थिक व सामाजिक विकास का तालमेल बिठाया और प्रभावी रूप से जनता के जीवन की सुरक्षा व स्वास्थ्य की रक्षा की और महामारी के नियंत्रण के लिए मूल्यवान समय बचाया।

पिछले नवंबर से हमने महामारी की नियंत्रण नीतियों का निरंतर समायोजन कर अल्पकाल में कोरोना की रोकथाम का चरण स्थिरता से बदला। इस दौरान 20 करोड़ से अधिक लोगों को चिकित्सा इलाज मिला और 8 लाख से अधिक गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को बचाया गया। कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर विश्व के सबसे नीचे स्तर पर बनी रही। महामारी की रोकथाम में भारी निर्णायक विजय हासिल की गयी ,जिसने मानवता के इतिहास में एक बड़े देश का महामारी से निकलने का करिश्मा रचा।

इस बैठक में बल दिया गया कि वर्तमान में देश में महामारी की रोकथाम की आम स्थिति अच्छी हो रही है और हम स्थिरता से बी श्रेणी के तहत बी श्रेणी का प्रबंधन करने वाले सामान्य नियंत्रण के दौर में दाखिल हुए हैं। पर विश्व में महामारी अभी भी फैल रही है और वायरस के वेरिएंट निरंतर बदल रहे हैं। हमें नये चरण में विभिन्न कार्यों को बखूबी अंजाम देकर चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कर प्राप्त उपलब्धियों को मजबूत करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें