Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

युनह्वा गांव के सचिव ईन लिनवेई की कहानी

April 10, 2023

युनह्वा गांव के सचिव ईन लिनवेई की कहानी

वर्ष 2021 में चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य में बड़ी सफलता मिली। वर्तमान मानक के तहत, 9 करोड़ 89 लाख 90 हजार ग्रामीण गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। ग्रामीण पुनरुत्थान को बढ़ावा देने दौरानगांव में स्थित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय कमेटी के सचिव ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वे विभिन्न स्तरीय सरकारी संस्थाओं और राष्ट्रीय उद्यमों से आए हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों के पिछड़ेपन को बदलने और स्थानीय लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए गांव की कार्यकारी टीम का नेतृत्व करके ग्रामीणों के साथ मिलकर काम करने की बड़ी कोशिश की। ईन लिनवेई दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के थंगछोंग शहर के युनह्वा गांव के सचिव हैं। उन की मेहनत से लाइव प्रसारण बिक्री के माध्यम से गांव में स्थानीय उत्पादों को बिक्री के अधिक से अधिक रास्ते मिलते हैं।

कृषि उत्पादों के ब्रांड मूल्य को बढ़ाने के लिए, एक ओर, उन्होंने किसानों द्वारा उगाई गई चाय खरीदने के लिए ब्रांड निर्माताओं से संपर्क किया, और दूसरी ओर, उन्होंने कृषि उत्पादों को थंगछोंग हवाई अड्डे की अलमारियों पर रखने और उन्हें देश के अन्य जगहों में बेचने की कोशिश की। वास्तव में चीन में ईन लिनवेई की तरह 1.8 लाख से अधिक सचिव चीन के छोटे बड़े गांवों में काम करते हैं। उन में कुछ लोग स्थानीय लोगों के लिये मुश्किलों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करके कृषि उत्पादों की बिक्री का विस्तार करने में व्यस्त हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें