Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

“सुझाव” सीपीसी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्बंधी दस्तावेज़ है

October 24, 2025

“सुझाव” सीपीसी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्बंधी दस्तावेज़ है

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति ने 24 अक्तूबर की सुबह पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन की भावना का परिचय देने और उसकी व्याख्या करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

इस दौरान, सीपीसी केंद्रीय समिति के नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक च्यांग चिनछ्य्वान ने पूर्णाधिवेशन में समीक्षा की गई और अनुमोदन किए गए “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव” के बारे में जानकारी दी।

च्यांग के अनुसार, “सुझाव” में 15 भागों में 61 धाराएं हैं, जिन्हें तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया है। पहले खंड में मुख्य रूप से “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि (2021-2025) के दौरान चीन के विकास में प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों और “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि (2026-2030) के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महान महत्व और समग्र आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया है।

वहीं, दूसरे खंड में “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक कार्यों और प्रमुख उपायों का इंतजाम किया गया है, और तीसरे खंड में मुख्य रूप से सीपीसी केंद्रीय समिति के केंद्रीकृत और एकीकृत नेतृत्व को बनाए रखने और मजबूत करने तथा समाजवादी लोकतंत्र और कानून के शासन के निर्माण को बढ़ावा देने जैसे कार्यों को तैनात किया गया है।

च्यांग चिनछ्य्वान ने कहा कि पूर्ण अधिवेशन के दौरान, उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक “सुझावों” पर चर्चा की और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका मानना है कि यह “सुझाव” सीपीसी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्बंधी दस्तावेज़ है, और इसका पार्टी और देश के विकास पर निश्चित रूप से महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि पूर्णाधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव” की समीक्षा और अनुमोदन था।

च्यांग चिनछ्य्वान ने यह भी कहा कि पंचवर्षीय योजना को वैज्ञानिक रूप से तैयार करना और लगातार लागू करना देश पर शासन करने में सीपीसी का एक महत्वपूर्ण अनुभव है और चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक लाभ है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने निर्धारित किया कि समाजवादी आधुनिकीकरण मूल रूप से वर्ष 2035 तक हासिल किया जाएगा। “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि (2026-2030), देश में निर्माण के लिए नींव को मजबूत करने तथा व्यापक प्रयास करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि होगी।

उधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीसी केंद्रीय वित्तीय और आर्थिक आयोग कार्यालय के दैनिक कार्य प्रभारी उप निदेशक हान वनश्यू ने बताया कि “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव” में “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सात पहलू शामिल हैं।

पहला, उच्च गुणवत्ता वाले विकास में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त होगादूसरा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता के स्तर में बहुत सुधार होगातीसरा, व्यापक रूप से गहन सुधार में नई सफलताएं प्राप्त होगीचौथा, सामाजिक सभ्यता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगापांचवां, लोगों के जीवन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगाछठा, एक सुंदर चीन के निर्माण में नई प्रमुख प्रगति होगी, और सातवां, राष्ट्रीय सुरक्षा अवरोध को और मजबूत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें