Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

काबुल में एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान का बड़ा ऐलान, कहा- अब बातचीत नहीं, पाकिस्तान से लेंगे बदला…

March 17, 2026

काबुल में एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान का बड़ा ऐलान, कहा- अब बातचीत नहीं, पाकिस्तान से लेंगे बदला…

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस संघर्ष को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन इसके बावजूद हालात सुधरने के बजाय और खराब होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

काबुल में बड़ा हमला
हाल ही में पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र (ड्रग रिहैब सेंटर) पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस केंद्र में उस समय करीब 2,000 लोग मौजूद थे। इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। लगभग 250 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के कारण अस्पताल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया और काफी नुकसान हुआ।

तालिबान का आया सख्त बयान
पाकिस्तान के इस हमले के बाद तालिबान ने बहुत सख्त प्रतिक्रिया दी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि अब बातचीत और कूटनीति का समय खत्म हो चुका है।उनका कहना है अब कोई बातचीत नहीं होगी। कूटनीतिक रास्ता बंद हो चुका है। अब पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने काबुल के कई ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

एक महीने में तेजी से बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव 21 फरवरी को हुए एक हमले के बाद अचानक बढ़ गया था। इसके बाद से दोनों देश एक-दूसरे पर बार-बार हमले कर रहे हैं। इस संघर्ष के कारण सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सीमा के आसपास के इलाकों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

आगे क्या हो सकता है?
दोनों देशों के बीच जिस तरह से हालात बिगड़ रहे हैं और बातचीत बंद हो गई है, उससे यह डर बढ़ गया है कि संघर्ष और भी गंभीर हो सकता है। अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला, तो आम लोगों को और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें