विज्ञापन

पेइचिंग : चीनी और फ्रांसीसी विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ वार्ता की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष चीन और फ्रांस ने संयुक्त रूप से राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाई। दोनों देश घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए.

- विज्ञापन -

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ वार्ता की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष चीन और फ्रांस ने संयुक्त रूप से राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाई। दोनों देश घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखते हैं, और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की जीवंतता को दिखाते हैं। इस वर्ष चीन-फ्रांस संबंधों में नए चरण के 60 वर्ष की शुरुआत है, और विदेश मंत्री की यात्रा उपयुक्त समय पर हुई है। 

वांग यी ने कहा कि चीन फ्रांस के साथ मिलकर ऐतिहासिक सक्रिय भावना निभाते हुए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त आम सहमति का पालन करना चाहता है, सभी स्तरों और सभी क्षेत्रों में वार्ता को मजबूत करने, मतभेदों को दूर करने, और सहयोग को गहरा करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के अगले चरण के 60 वर्षों के लिए अच्छी शुरुआत की जा सके।

इस वर्ष विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ है। इसकी चर्चा करते हुए वांग यी ने कहा कि परिवर्तन और अराजकता से भरी अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के सामना करते हुए, चीन और फ्रांस को प्रमुख देशों के रूप में अपनी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए, बहुपक्षवाद के माध्यम से एकपक्षवाद का विरोध करना चाहिए, संवाद और सहयोग के माध्यम से शिविर टकराव का विरोध करना चाहिए। आपसी लाभ और उभय जीत के माध्यम से संबंध विच्छेद का विरोध करना चाहिए। दोनों पक्षों को रणनीतिक समन्वय को मजबूत करते हुए एक दूसरे के प्रमुख बहुपक्षीय विचारों और प्रस्तावों का समर्थन करना चाहिए। 

इसके अलावा, चीनी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि चीन फ्रांस को उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करने के लिए एक प्राथमिकता वाला साझेदार मानता है और पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने, आपसी निवेश को प्रोत्साहित करने, उभरते क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने और चीन-फ्रांस सहयोग को नई गतिज ऊर्जा देने को तैयार है। 

वार्ता में फ्रांसीसी विदेश मंत्री बैरोट ने फ्रांस और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग के परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में अनिश्चितता बढ़ने और संरक्षणवाद के उदय के साथ, फ्रांस-चीन संबंधों का महत्व और अधिक प्रमुख हो गया है। दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना, प्रमुख देशों की भूमिका निभाना और विश्व शांति व स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस हमेशा चीन को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है, एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता और भविष्योन्मुख, दीर्घकालिक और स्थिर फ्रांस-चीन संबंधों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। फ्रांस मुक्त व्यापार का समर्थन करता है, व्यापार युद्ध या संबंध विच्छेद का विरोध करता है, उच्च गुणवत्ता वाली वार्ता के माध्यम से मतभेदों और असहमतियों को दूर करना चाहता है, समान और आपसी लाभ वाले सहयोग करना चाहता है, दोतरफा निवेश का विस्तार करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को समृद्ध करना, लोगों के बीच मित्रता बढ़ाना और द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक एजेंडे को बढ़ाना चाहता है।

वार्ता में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने चीन-यूरोपीय संघ संबंधों, समान रुचि वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया। वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने “जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त बयान” जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Latest News