Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी और इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी के बीच हुई बातचीत

September 5, 2023

वांग यी और इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी के बीच हुई बातचीत

 

4 सितंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आए इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी से बातचीत की। वांग यी ने कहा कि भू-राजनीति जैसी चुनौतियों और हस्तक्षेपों के सामने, चीन और इटली को आपसी सम्मान, आपसी विश्वास , खुला सहयोग और समान संवाद जैसे एक-दूसरे के साथ आने के सही तरीके का पालन करना चाहिए।

चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को मजबूत करने, द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को मजबूत करने, उच्च स्तरीय व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने, लोगों के बीच और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को समृद्ध करने को तैयार है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर, स्वस्थ और स्थिर विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

ताजानी ने कहा कि इटली दीर्घकालिक और स्थिर इटली-चीन संबंधों को विकसित करने को बहुत महत्व देता है। इटली एक-चीन नीति का पालन करना जारी रखेगा, चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान घनिष्ठ करने और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। हालाँकि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अस्थिर है, लेकिन इटली-चीन संबंध इससे प्रभावित नहीं होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें