Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमाकी फिर चुने गए जापान के विपक्षी दल के नेता

September 3, 2023

तमाकी फिर चुने गए जापान के विपक्षी दल के नेता

टोक्यो: जापान की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी फॉर द पीपल (डीपीपी) ने अपने मौजूदा प्रमुख युइचिरो तमाकी को फिर से नेता चुना है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को पार्टी के कार्यवाहक प्रमुख सेइजी मेहारा पर निर्णायक जीत हासिल करते हुए तमाकी को तीन साल के नए कार्यकाल के लिए पार्टी के नेता के रूप में फिर से चुना गया। तमाकी ने अपने भाषण में, आगामी आम चुनावों की तैयारी के लिए मुद्दों के संदर्भ में सुधार के लिए विभिन्न संबंधित दलों की राय सुनने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्थानीय मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, पांच बार के प्रतिनिधि सभा सदस्य ने संभावित फेरबदल की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी कैबिनेट सदस्य बनने की कोई योजना नहीं है। सितंबर 2020 में, कॉन्स्टिटय़ूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीपी) और तत्कालीन डीपीपी के विलय के बाद जापान की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी उभरी। पार्टी ने सीडीपी का नाम बरकरार रखा। हालांकि, तमाकी सहित जापानी संसद के 10 से अधिक सदस्यों ने सीडीपी में शामिल नहीं होने का फैसला किया और इसके बजाय नई डीपीपी की स्थापना की। उसी साल दिसंबर में तमाकी को इस नवगठित पार्टी का नेता चुना गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें