Site icon Dainik Savera Times

Tariff War: अब ट्रंप ने चीन पर लगया 245% टैरिफ, China ने की नए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि की नियुक्ति

Tariff War: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाऊस’ ने कहा है कि चीन को अपनी जवाबी कार्रवाई के कारण अब अमेरिका में आयात पर 245 प्रतिशत तक शुल्क का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ’ पर मंगलवार को अलग से दी जानकारी में कहा कि चीन ने बड़े बोइंग सौदे के तहत विमानों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। ये उन खबरों की पुष्टि करता है जिसमें दावा किया गया था कि चीन ने अपनी विमान कंपनियों से अमेरिका विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग से विमानों की आपूर्ति न लेने को कहा है।

ट्रंप ने इस खबर की जानकारी देते हुए चीन जैसे अपने विरोधियों के साथ व्यापार युद्ध में अमेरिका और उसके किसानों की रक्षा करने का संकल्प लिया। व्हाइट हाऊस ने मंगलवार को जारी तथ्य पत्र में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित प्रसंस्कृत महत्वपूर्ण खनिजों तथा उनसे बने उत्पादों पर अमरीकी निर्भरता से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जांच शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने अमेरिका की शुल्क नीति के खिलाफ जाते हुए जवाबी शुल्क लगाया है।

ट्रंप के बातचीत वाले बयान के बाद चीन ने नए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि की नियुक्ति की

चीन ने अमरीका के साथ शुल्क को लेकर जारी विवाद के बीच नया शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार बुधवार को नियुक्त किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद यह कदम उठाया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि शुल्क गतिरोध को समाप्त करने के लिए समझौता करने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। चीनी वाणिज्य मंत्रलय के अनुसार, ली चेंगगांग को वांग शॉवेन की जगह नियुक्त किया गया है। शॉवेन ने चीन और अमरीका के बीच 2020 के व्यापार समझौते के लिए व्यापार वार्ता में चीन का प्रतिनिधित्व किया था।

Exit mobile version