Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोटी खाने में वसंत का लें स्वाद

February 2, 2023

रोटी खाने में वसंत का लें स्वाद

इस वर्ष के 4 फ़रवरी को चीनी पंचांग के अनुसार लिछुन सोलर टर्म है। 24 सोलर टर्म्स प्राचीन समय में चीनी पूर्वजों द्वारा खगोलीय पिंड की चाल और एक साल में मौसम व जलवायु आदि में परिवर्तन के आधार पर स्थापित की गयी एक ज्ञान प्रणाली है। एक साल में चार मौसम आते हैं। जबकि हर मौसम में तीन महीने शामिल हैं। और हर महीने में दो सोलर टर्म्स होते हैं। हर सोलर टर्म की अपनी अपनी विशेषता होती है। लिछुन का मतलब है वसंत की शुरुआत। वह 24 सोलर टर्म्स में पहला वाला है। वसंत, गर्मी और विकास का द्योतक है। प्रकृति में लिछुन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह है कि अब सब अच्छा होने लगा है। साथ ही लिछुन पारंपरिक कृषक समाज के लिये खास महत्वपूर्ण है। देवता और पूर्वजों से प्रार्थना और नववर्ष की शुभकामना पाने के लिये प्रार्थना आदि उत्सव आयोजित किये जाते हैं।

छुनपिंग यानी वसंत में खायी जाने वाली रोटी। वह आटे से बनायी गयी रोटी है। चीनी लोग आम तौर पर सब्जी के साथ इसे खाते हैं। सब्जियों में अंकुरित बीन, पालक, गाजर, अंडा आदि शामिल होते हैं। इससे जाहिर होता है कि खुशनुमा वसंत आने वाला है। चीनी रीति-रिवाज़ों के अनुसार लिछुन के दिन लोग यह रोटी खाते हैं।

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें