Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Balochistan में आतंकवादियों का हमला, 4 पुलिस अधिकारी हुए शहीद

April 12, 2023

Balochistan में आतंकवादियों का हमला, 4 पुलिस अधिकारी हुए शहीद

कराचीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जुहैब मोहसिन ने बताया कि क्वेटा के पास कुचलक में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ मंगलवार सुबह एक अभियान चलाया था। उन्होंने बताया, कि यह अभियान पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों द्वारा चलाया गया था। इस दौरान जवानों ने कुचलक इलाके में एक मकान को घेर लिया, लेकिन वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में चार पुलिस अधिकारी मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि बाकी आतंकी भागने में सफल रहे। अधिकारी के मुताबिक, आतंकी के शव को पहचान के लिए क्वेटा अस्पताल ले जाया गया। हाल के दिनों में बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। ये हमले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा राष्ट्र सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक बुलाने के कुछ दिनों बाद हुए हैं। बैठक में आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें