Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में आतंकवादियों ने Police Station पर किया हमला, 3 की मौत

January 14, 2023

Pakistan में आतंकवादियों ने Police Station पर किया हमला, 3 की मौत

पेशावरः पाकिस्तान में पेशावर के उपनगरीय इलाके में भारी हथियारों से लैस तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार को पुलिस थाने पर हमला कर एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पेशावर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) काशिफ अब्बासी ने कहा कि करीब 6 से 7 आतंकवादियों ने खैबर कबायली जिले की सीमा से लगे सरबंद पुलिस थाने पर हथगोले, स्वचालित हथियारों और स्नाइपर बंदूकों से हमला किया। पुलिसर्किमयों ने जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में तीन पुलिसर्किमयों की मौत हो गई। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमले में मारे गए 3 पुलिसकर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक सरदार हुसैन और दो कांस्टेबल शामिल हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख मोअज्जम अंसारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने पर हुए आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला किया। पुलिस थाने की इमारत में घुसने के दौरान हुई गोलीबारी में पुलिस उपाधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पुलिस का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने एक बयान में कहा कि उनके मुजाहिदीन ने कल रात पेशावर में दो पुलिस चौकियों पर लेजर बंदूक से हमला किया। टीटीपी ने हमले में एक डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी समेत चार पुलिसर्किमयों की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने का दावा किया। उसने दो कलाशनिकोव, दो मैगजीन और 47000 रुपए भी जब्त करने का दावा किया। एक अन्य बयान में टीटीपी के प्रवक्ता ने दक्षिणी पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की तुंसा शरीफ तहसील में पुलिस और सीटीडी की संयुक्त सुरक्षा चौकी पर हमला करने की भी जिम्मेदारी ली। इस हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें