Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुछ सालों में 10 मिलियन तक पहुंच जाएगा टेस्ला फ्लीट : Elon Musk

August 28, 2023

कुछ सालों में 10 मिलियन तक पहुंच जाएगा टेस्ला फ्लीट : Elon Musk

सैन फ्रांसिस्कोः टेक अरबपति एलन मस्क ने कहा है कि भविष्य में टेस्ला फ्लीट काफी बड़ा होगा, जो कुछ सालों में ‘लगभग 10 मिलियन‘ तक पहुंच जाएगा। हाल ही में, मस्क ने फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्ट वेयर (एफएसडी) बीटा वी12 वजर्न के साथ मॉडल 3 व्हीकल का टेस्ट ड्राइव किया, जिसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लाइव-स्ट्रीम किया गया और लाखों बार देखा गया। टेस्लारती की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क के एफएसडी सिस्टम के परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षति किया, आलोचकों ने इसकी सेफ्टी प्रूफ को खारिज कर दिया और सपोर्टर ने इसके इंप्रूवमेंट्स की तारीफ की हैं।

प्रदर्शन के महत्व को पहचानने वालों में अमेरिकी लेखक और तकनीकी प्रचारक रॉबर्ट स्कॉबल भी शामिल थे, जिन्होंने इसे एक ऐसे रोबोट का पहला पब्लिक डेमोंसट्रेशन बताया, जिसने केवल वीडियो देखकर दुनिया भर में घूमना सीखा। जवाब में मस्क ने कहा कि एफएसजी वी12 डेमो में इस्तेमाल किए गए सिस्टम के लिए जरुरी इनफरेंस कंप्यूट पावर टेस्ला के एआई कंप्यूटर पर केवल 100 वाट था। सीईओ ने कहा कि इतनी पावर की मात्र सुपरह्यूमन ड्राइविंग हासिल करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, मस्क ने इस बात पर जोर दिया कि एआई के साथ सुपरह्यूमन ड्राइविंग हासिल करने के लिए हर साल अरबों डॉलर और वाहनों के विशाल बेड़े की आवश्यकता होती है।

इसे ध्यान में रखते हुए, मस्क ने कहा कि टेस्ला के पास वर्तमान में सड़क पर चार मिलियन से ज्यादा वाहन हैं जो एआई की ट्रेनिंग लेने में सक्षम हैं। टेस्ला के ऐप को एप्पल शॉर्टकट्स के साथ ऑटोमेशन के लिए समर्थन प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अब टेस्ला के मालिक, जिनके पास आईफोन है, ऐसा करने के लिए टेसी जैसे थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए बिना एप्पल शॉर्टकट ऑटोमेशन को एक्टिवेट के लिए सिरी का उपयोग कर सकते हैं। शॉर्टकट के साथ सिरी का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को आईफोन मेकर के डिजिटल असिस्टेंस से ऑटोमेशन का नाम बोलना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें