Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईलैंड चीन के साथ ज्यादा सहयोग करना चाहता है: थाईलैंड की नयी प्रधानमंत्री

August 18, 2024

थाईलैंड चीन के साथ ज्यादा सहयोग करना चाहता है: थाईलैंड की नयी प्रधानमंत्री

स्थानीय समय के अनुसार 18 अगस्त को, थाईलैंड की संसद के निचले सदन के प्रतिनिधियों ने पैतोंगटार्न शिनावात्रा के लिए थाईलैंड के राजा का आदेश पढ़ा कि थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने पैतोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की नयी प्रधानमंत्री के रूप में आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी।

अपनी पद नियुक्ति स्वीकार करने के बाद, पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने और थाईलैंड को अवसरों का देश बनाने की पूरी कोशिश करेंगी। उसी दिन, पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने थाईलैंड की नयी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण हासिल करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि थाईलैंड और चीन ने लंबे समय से गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।

जब भी उन्हें चीनी नेताओं से मिलने का अवसर मिलता है, तो उनके साथ हमेशा शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार किया जाता है। वे थाईलैंड और चीन के बीच अधिक सहयोग की आशा रखती हैं। स्थानीय समय के अनुसार 16 अगस्त को थाईलैंड की संसद के निचले सदन ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों पर मतदान करने के लिए एक बैठक की। पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने निचले सदन के आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल किया। उन्हें थाईलैंड की नयी प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें