Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

April 19, 2025

15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उद्घाटित

चीनी राज्य फिल्म प्रशासन द्वारा निर्देशित और चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) और पेइचिंग सरकार द्वारा आयोजित 15वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 अप्रैल को पेइचिंग के यानछी झील अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुआ।

सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और पेइचिंग नगर सीपीसी समिति के सचिव यिन ली ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। सीपीसी की केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग के उप निदेशक और 15वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजन समिति के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुन चुनमिन ने भाषण दिया और फिल्म महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा की। अपने भाषण में सुन चुनमिन ने कहा कि पेइचिंग चीनी फिल्म का जन्मस्थान है और नए युग में चीनी फिल्म के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र और वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार केंद्र के रूप में, पेइचिंग ने समृद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले रचनात्मक संसाधनों को इकट्ठा किया है और ठोस व शक्तिशाली वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति संचित की है, जो चीनी फिल्मों की समृद्धि के लिए जीवंत उपजाऊ जमीन प्रदान करता है और मूल नवाचार की खेती, प्रदर्शन प्लेटफार्मों के निर्माण और उद्योग पारिस्थितिकी को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस वर्ष पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का विषय है “नया गुणवत्ता प्रकाश और छाया, सौंदर्य और सद्भाव”। मुख्य प्रतियोगिता इकाई के रूप में “थ्येनथान” अवार्ड को 103 देशों और क्षेत्रों से कुल 1,794 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.9% की वृद्धि थी, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस वर्ष का फिल्म महोत्सव 9 दिनों तक चलेगा और इसके दौरान “थ्येनथान”, पेइचिंग फिल्म लाइफ फेस्टिवल, स्विस फिल्म सप्ताह और कॉलेज छात्र फिल्म महोत्सव सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। और पहली बार “चीनी फिल्म का विदेशी वितरण और प्रचार” समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें