Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक शासन पर मित्र समूह में चीन के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र सुधार पर बयान दिया

December 12, 2025

वैश्विक शासन पर मित्र समूह में चीन के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र सुधार पर बयान दिया

11 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि, फू त्सोंग ने महासभा में “संयुक्त राष्ट्र 80वीं वर्षगांठ सुधार पहल” (UN80 सुधार) पर आयोजित ब्रीफिंग में “वैश्विक शासन पर मित्र समूह” के 43 सदस्यों की ओर से एक संयुक्त बयान दिया।

ये भी पढ़ें- Hansi के खरकड़ी निवासी Dalbir Singh मैं.त मामले में केस दर्ज, नामजद आरोपी हिरासत में

फू त्सोंग ने कहा कि जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, बहुपक्षवाद को कायम रखना, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करना, अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन की रक्षा करना और वैश्विक शासन में सुधार और उसे बेहतर बनाना, अधिकांश सदस्य देशों की साझा आकांक्षाएं हैं और UN80 सुधार का अंतिम लक्ष्य भी यही है। भविष्य को देखते हुए, “वैश्विक शासन पर मित्र समूह” तीन बिंदुओं पर जोर देना चाहता है।

पहला, UN80 सुधारों की वास्तव में गुणवत्ता और दक्षता में वृद्धि होनी चाहिए। पिछले 80 वर्षों में, संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शांति बनाए रखने, वैश्विक विकास को बढ़ावा देने और मानवाधिकार संरक्षण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र को समय के साथ कदम मिलाकर चलना होगा, अपने अधिकार को पुनर्जीवित करना होगा और अपनी भूमिका को मजबूत करना होगा। इसके लिए, संयुक्त राष्ट्र को दोहराव को कम करना होगा, अतिरेक को दूर करना होगा, दक्षता में सुधार करना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने जनादेश को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अपनी चपलता, जवाबदेही और लचीलेपन को बढ़ाना होगा।

दूसरा, UN80 सुधारों में विकासशील देशों की चिंताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के दो-तिहाई सदस्य देश विकासशील देश हैं, और उनकी चिंताओं को पूरी तरह से संबोधित किया जाना चाहिए। विकास विकासशील देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। विकास क्षेत्र के सुधारों में विकासशील देशों की विशाल आवश्यकताओं और चुनौतियों को पूरी तरह से ध्यान में रखना आवश्यक है, तंत्र और संसाधनों के संदर्भ में विकास को वास्तविक प्राथमिकता देना और क्षमता निर्माण तथा अन्य साधनों के माध्यम से सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन को बढ़ावा देना आवश्यक है।

तीसरा, UN80 सुधारों की प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र एक अंतर-सरकारी संगठन है, और सदस्य देशों को सुधार प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका निभानी चाहिए, जिससे सभी सदस्य देशों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आशा है कि UN80 सुधारों के कार्य समूह के सह-अध्यक्ष सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखेंगे, व्यावहारिक परिणाम प्राप्त करेंगे और सर्वसम्मति से परिणाम दस्तावेजों को अपनाएंगे।

ये भी पढ़ें- चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मचा हड़कंप 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें