नेशनल डेस्क: कर्नाटक में एक निजी बस में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह बस होसानगर से बेंगलुरु जा रही थी। चलते समय बस के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: Colombia में दर्दनाक विमान हादसा, एक झटके में खत्म हो गईं 15 जिंदगियां
घटना उस वक्त हुई, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। कुछ यात्री दरवाजों से बाहर आए तो कुछ ने खिड़कियों के जरिए बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
आग इतनी तेज थी कि सूचना मिलने के बावजूद दमकल की गाड़ियां बस को बचा नहीं सकीं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में करीब 10 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, बस में रखा यात्रियों का सामान, बैग और अन्य कीमती वस्तुएं आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के बाद यात्रियों में डर और दहशत का माहौल देखा गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। साथ ही बस के फिटनेस सर्टिफिकेट और तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर बस नहीं रोकी होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कोल्ड वेव और घने कोहरे काअलर्ट, कुछ जगहों पर बारिश के आसार, जानें ताज़ा हालात
मेष: दिन शुभ रहेगा...