Vietnam में चक्रवात ‘यागी’ और तूफान से जुड़ी अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढक़र हुई 141
September 11, 2024
हनोई: चक्रवात ‘यागी’ के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढक़र 141 ??हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे।
‘वीटीवी’ ने अपनी खबर में बताया कि बचावर्किमयों ने 16 शव बरामद किए हैं और करीब 40 लोगों की तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढक़र 141 हो गई है जबकि 69 लोग लापता हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था।