Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीकी वीजा की घट सकती है अवधि, प्रशासन नियम बदलने पर कर रहा विचार

August 29, 2025

अमरीकी वीजा की घट सकती है अवधि, प्रशासन नियम बदलने पर कर रहा विचार

वाशिंगटन : अमरीकी प्रशासन अपने वीजा नियमों में संशोधन करने पर विचार कर रहा है और अगर ये नियम स्वीकृत हो जाते हैं तो इससे अमरीका में रह रहे वीजा धारकों की समयावधि घट जाएगी। इससे वहां रह रहे लोगों खासकर विदेशी छात्रों को अपने देश जल्द वापस लौटना पड़ सकता है। अमरीकी गृह विभाग ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि ये प्रस्तावित नियम अगर स्वीकार हो जाते हैं तो इससे वीजा के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा और शासन की इन व्यक्तियों की जांच और निगरानी करने की क्षमता बढ़ेगी। यह नियम कुछ ही तरह की वीजा श्रेणी पर लागू होगा और इस श्रेणी में विदेशी छात्रों को मिलने वाला वीजा भी शामिल है।

अमरीका के गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, बहुत लंबे समय से, पिछले प्रशासनों ने विदेशी छात्रों और अन्य वीजा धारकों को लगभग अनिश्चितकाल तक अमरीका में रहने की अनुमति दी है, जिससे सुरक्षा जोखिम पैदा होता है, करदाताओं के अनगिनत डॉलर खर्च होते हैं और अमरीकी नागरिकों को नुक्सान होता है। उन्होंने कहा, यह नया प्रस्तावित नियम कुछ वीजा धारकों के अमरीका में रहने की अवधि को सीमित करके इस दुरुपयोग को हमेशा के लिए समाप्त कर देगा, जिससे संघीय सरकार पर विदेशी छात्रों और उनके इतिहास की उचित निगरानी करने का बोझ कम हो जाएगा।

विदित हो कि सन् 1978 से, यहां आने वाले विदेशी छात्रों को एफ श्रेणी का वीजा एक खास अवधि के लिए दिया जाता रहा है। अन्य वीजा श्रेणी से भिन्न यह वीजा धारकों को बिना किसी अतिरिक्त जांच-पड़ताल के अनिश्चितकाल तक अमरीका में रहने की अनुमति देता है। अब अमरीकी प्रशासन को लगता है कि विदेशी छात्रों ने अमरीकी उदारता का लाभ उठाया है और वे ऐसे ‘स्थायी’ छात्र बन गए हैं, जो अमरीका में रहने के लिए उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में स्थायी रूप से खुद का नामांकन किए रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्तावित नियम के तहत, संघीय सरकार विदेशी छात्रों और आगंतुकों के लिए अधिकृत प्रवेश अवधि निर्धारित करेगी, जो उनके भाग लेने वाले कार्यक्रम की अवधि तक या 4 वर्ष से अधिक की नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के नियम हुए सख्त, OLA-UBER के लिए भी सख्त हुए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें