Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के स्व-निर्मित यात्री विमान C919 का पहला विमान चाइना ईस्टन एयरलाइंस कंपनी को सौंप दिया गया

December 9, 2022

चीन के स्व-निर्मित यात्री विमान C919 का पहला विमान चाइना ईस्टन एयरलाइंस कंपनी को सौंप दिया गया

9 दिसंबर को चीन के स्व-निर्मित बड़े यात्री विमान C919 का पहला विमान चाइना ईस्टन एयरलाइंस कंपनी को सौंप दिया गया। विमान में कुल 164 सीटें हैं। बिजनेस केबिन में 8 और किफायती केबिन में 156 सीटें हैं । दुनिया के पहले C919 का लोगो विमान के अगले हिस्से पर छपा होता है । मार्च 2021 में, चाइना ईस्टन एयरलाइंस कंपनी ने पांच C919 विमान खरीदने के लिए चाइना कमर्शियल एयरक्राफ्ट कंपनी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। ध्यान दें कि C919 चीन में वास्तविक नागरिक उड्डयन में पहला बड़ा यात्री विमान है।चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद C919 को एयरलाइन कंपनी को सौंपना चीन के बड़े विमान व्यवसाय के विकास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।कई पीढ़ियों के प्रयासों के बाद, चीनी नागरिक उड्डयन परिवहन बाजार में पहली बार स्व-विकसित बड़े यात्री विमान दिखाई देंगे।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें