Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले वैश्विक डिजिटल व्यापार मेले में 37.4 अरब युआन के इच्छित व्यापार की मात्रा तक पहुंचने की उम्मीद 

December 16, 2022

पहले वैश्विक डिजिटल व्यापार मेले में 37.4 अरब युआन के इच्छित व्यापार की मात्रा तक पहुंचने की उम्मीद 

पहला वैश्विक डिजिटल व्यापार मेला 14 दिसंबर को चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में समाप्त हुआ। संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार 315 डिजिटल उत्पादों ने मेले में अपना “पहला शो” पूरा किया और 800 से अधिक घरेलू और विदेशी अग्रणी उद्यमों ने मेले में भाग लिया। और 37.4 अरब युआन के इच्छित व्यापार की मात्रा तक पहुंचने की उम्मीद है। मेले के दौरान “इंटरनेट +”, नई सामग्री, और जीवन व स्वास्थ्य के तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, 89 प्रमुख परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका कुल निवेश 1.1 खरब युआन होगा।

पहले डिजिटल व्यापार मेले ने प्रदर्शकों के बाजार का विस्तार करने का विश्वास बढ़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के डिजिटल व्यापार मेले में  बेल्जियम, सिंगापुर और अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों के राजनीतिज्ञों, विद्वानों और व्यापारियों ने भाग लिया। पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी प्लेटफॉर्म, घरेलू क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेटिंग सिस्टम, स्पेस-टाइम रिमोट सेंसिंग क्लाउड सर्विस प्लेटफॉर्म, मेटावर्स ओपन प्लेटफॉर्म आदि बड़ी संख्या वाले नए उत्पादों, नई तकनीकों, नई सेवाओं को मेले में प्रदर्शित किया गया।

वर्तमान डिजिटल व्यापार मेले ने क्षेत्रीय आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा किया है, औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र का विस्तार किया है, और नियमों व मानकों पर आम सहमति बनाई है, चीन-अफ्रीका डिजिटल व्यापार की पूर्ण पारिस्थितिक श्रृंखला के निर्माण को बढ़ावा दिया, कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावना की तलाश की, और उद्योगों के सटीक डॉकिंग को बढ़ावा दिया। डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करने के लिए न्यूजीलैंड, चिली, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से डिजिटल अर्थव्यवस्था के संस्थागत खुलेपन पर चर्चा की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें