Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति ने नव वर्ष की चाय पार्टी का आयोजन किया और शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया

December 31, 2025

सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति ने नव वर्ष की चाय पार्टी का आयोजन किया और शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया

चीनी जन राजनीतिक परामर्शदात्री सम्मेलन (सीपीपीसी) की राष्ट्रीय समिति ने 31 दिसंबर की सुबह सीपीपीसीसी सभागार में नववर्ष की चाय पार्टी का आयोजन किया। पार्टी और राज्य के नेता शी चिनफिंग, ली छ्यांग, चाओ लजी, वांग हुनिंग, त्साई छी, तिंग शुएश्यांग, ली शी और हान चेंग ने विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों की केंद्रीय समितियों के नेताओं, अखिल चीन उद्योग और वाणिज्य संघ के प्रतिनिधियों, गैर-दलीय हस्तियों, केंद्रीय और राज्य निकायों के संबंधित विभागों के अधिकारियों और राजधानी के सभी जातीय समूहों और समाज के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एकत्रित होकर नव वर्ष 2026 की खुशियां मनायीं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूपरेखा तैयार हो चुकी है और अब प्रगति का समय आ गया है। पार्टी और देश भर के सभी जातीय समूहों के लोगों को और अधिक एकजुट होकर, एक मन और एक भाव से मिलकर प्रगति के लिए प्रयास करना चाहिए, कड़ी मेहनत से महान उपलब्धियाँ हासिल करनी चाहिए, नवाचार के माध्यम से भविष्य का निर्माण करना चाहिए और चीन के आधुनिकीकरण अभियान में नई स्थिति का निरंतर निर्माण करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि 2025 एक असाधारण वर्ष है। हमने कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की है और कड़ी मेहनत की है, आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया है और कई प्रमुख कार्यों को पूरा किया है। दबाव के बावजूद, चीन की अर्थव्यवस्था ने एक नई और श्रेष्ठ दिशा में प्रगति की है, जो मजबूत लचीलापन और जीवंतता का प्रदर्शन करती है। सुधार और खुलेपन ने नए कदम उठाए हैं, लोगों की आजीविका बेहतर ढंग से सुनिश्चित की गई है और समग्र सामाजिक स्थिरता बनी हुई है। 

शी चिनफिंग ने कहा कि पाँच वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद, 14वीं पंचवर्षीय योजना सफलतापूर्वक संपन्न हुई है और चीन की आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति, राष्ट्रीय रक्षा शक्ति और समग्र राष्ट्रीय शक्ति नई ऊँचाइयों पर पहुँच गई है। इस कठिन यात्रा के दौरान, हमने अपनी महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और आत्मविश्वास को और मजबूत किया है, और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान को साकार करने के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित और आश्वस्त हुए हैं।

शी चिनफिंग ने बताया कि 2026 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। हमें नई विकास विचारधारा को पूर्णतः, सटीक रूप से और व्यापक रूप से लागू करना होगा, एक नए विकास प्रतिमान के निर्माण में तेजी लानी होगी, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना होगा, स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति के सामान्य सिद्धांत का पालन करना होगा, अधिक सक्रिय और प्रभावी व्यापक आर्थिक नीतियों को लागू करना होगा, अर्थव्यवस्था के प्रभावी गुणात्मक सुधार और उचित मात्रात्मक विकास को बढ़ावा देना होगा, सामाजिक सद्भाव और स्थिरता बनाए रखनी होगी, और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत के लिए प्रयास करना होगा। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें