Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

 नया रोजगार मॉडल: डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार और अवसर

March 2, 2025

 नया रोजगार मॉडल: डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार और अवसर

डिजिटल अर्थव्यवस्था और इंटरनेट तकनीक के तेजी से विस्तार के साथ, चीन के रोजगार के नए मॉडल आधुनिक श्रम बाजार का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी, ऑनलाइन टैक्सी ड्राइवर, और इंटरनेट मार्केटिंग से जुड़े लोग जैसे नए रोजगार इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। ये मॉडल लचीले काम के तरीके, विविध कार्यों, और समय की स्वतंत्रता को बढ़ावा देते हैं, जिससे श्रम बाजार को मजबूती मिली है।  

नए रोजगार मॉडल ने लोगों के लिए काम के अवसरों को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। पारंपरिक नौकरियों में युवाओं के सामने सीमित विकल्प होते थे, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने विविध काम के रास्ते खोल दिए हैं। कॉलेज के छात्र या वे लोग जो लचीले समय में काम करना चाहते हैं, वे अपनी सुविधा और कौशल के हिसाब से अंशकालिक या अस्थायी नौकरियां चुन सकते हैं। इससे कंपनियों को भी अलग-अलग प्रतिभाएं मिलती हैं।  

इन नए मॉडलों ने श्रम बाजार को संतुलित करने में भी मदद की है। चूंकि इनमें काम का समय और स्थान तय नहीं होता, इसलिए लोग अपने काम और जीवन के बीच संतुलन बना पाते हैं। यह लचीलापन श्रम बाजार को आर्थिक बदलावों के साथ तेजी से ढालने और रोजगार की क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाता है।  

साथ ही, ये मॉडल आर्थिक ढांचे को आधुनिक बनाने में सहायक हुए हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास ने पारंपरिक उद्योगों को बदलाव के लिए मजबूर किया है। सेवा क्षेत्र और हाई-टेक उद्योगों को इन नए मॉडलों से गति मिली है, जिससे अर्थव्यवस्था में तकनीकी नवाचार और ज्यादा मूल्य वाली गतिविधियां बढ़ी हैं। इससे देश की आर्थिक प्रतिस्पर्धा भी मजबूत हुई है।  

नए रोजगार मॉडल ने समाज में नए विचारों और उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहित किया है। इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर नई व्यावसायिक योजनाएं और व्यवसाय मॉडल सामने आए हैं, जिनसे नवाचार को बल मिला है। यह बदलाव नई तरह की सेवाओं, उत्पादों, और लचीले व्यवसाय तरीकों में दिखाई देता है, जो अर्थव्यवस्था को ताजा ऊर्जा दे रहे हैं।  

इसके साथ ही, यह मॉडल सामाजिक समानता को बढ़ाने में योगदान देता है। इंटरनेट प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के लोगों को एक जैसे अवसर मिलते हैं। इससे शहर और गाँव के बीच के विकास के अंतर को कम करने और सामाजिक प्रगति को गति देने में मदद मिली है।  

नया रोजगार मॉडल डिजिटल अर्थव्यवस्था की देन होने के साथ-साथ चीन की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का एक मुख्य स्रोत भी है। भविष्य में, जैसे-जैसे नीतियों और तकनीकों में सुधार होगा, यह मॉडल और भी महत्वपूर्ण होगा। इससे देश के आर्थिक विकास को बेहतर गुणवत्ता और नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर बताया पीएम मोदी को अपना दोस्त, फोन पर हुई बातचीत का किया जिक्र

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें