Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

China के ग्रामीण पुनरोद्धार में “महिला की शक्ति”

आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। मानव सभ्यता की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए महिलाएं एक बड़ी ताकत हैं और महिलाओं की स्थिति किसी देश की सभ्यता और प्रगति को दर्शाती है। चीन महिलाओं के कार्यों के विकास को बहुत महत्व देता है और कानून के अनुसार महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करता है। इसने संविधान के आधार पर एक कानूनी प्रणाली बनाई है, जिसमें महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करने से संबंधित 100 से अधिक कानून और नियम हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई बार ज़ोर देते हुए कहा है कि “महिलाओं के अधिकार और हित बुनियादी मानवाधिकार हैं” और “महिलाओं के अधिकारों और हितों की सुरक्षा को कानूनों और नियमों में शामिल किया जाना चाहिए, जो राज्य की इच्छा और सामाजिक व्यवहार के मानदंड बनना चाहिए। हाल ही में, चीन द्वारा जारी नंबर 1 केंद्रीय दस्तावेज़ में फिर ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों और हितों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीण सामूहिक आर्थिक संगठनों में महिलाओं के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा, ग्रामीण महिलाओं की गुणवत्ता में सुधार की योजना आदि शामिल हैं।

वर्तमान में, चीनी ग्रामीण उद्योगों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने में, विशेषकर नए ग्रामीण उद्योगों में ग्रामीण महिला की अद्वितीय भूमिकाओं का अधिक पूर्ण उपयोग किया जाएगा। उदाहरण के लिए, ग्रामीण महिलाओं में लोक संस्कृति और ग्रामीण विशिष्ट संसाधनों की खोज करने की बड़ी क्षमता है। अधिकाधिक ग्रामीण महिलाएं एंकर के रूप में स्थानीय विशिष्ट कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बिक्री चैनलों का विस्तार करती हैं और सुंदर ग्रामीण दृश्य दिखाती हैं, यह न केवल उनकी आय को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण पुनरोद्धार में “उनकी शक्ति” को भी इंजेक्ट करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version