Site icon Dainik Savera Times

बर्ड फ्लू का खतरा हुआ कम- WHO

नयी दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वर्तमान में मानव समाज में बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा बहुत ही कम है।

संगठन ने गुरुवार देर रात जारी एक ताजा आकलन में कहा कि अभी तक मिली सूचनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि मानव समाज में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा बहुत ही कम है। इसके अलावा जो लोग संक्रमित पशुओं के संपर्क में काम करते हैं उन्हें भी बर्ड फ्लू से मध्यम स्तर का ही खतरा हो सकता है। ये लोग बर्ड फ्लू से आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

संगठन ने कहा है कि बर्ड फ्लू की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय के अनुसार कदम उठाए जा सकते हैं।

संगठन ने कहा है कि इसके बावजूद भी सतर्कता बरती जानी चाहिए। इसके लिए डब्ल्यूएचओ ने एक परामर्श पत्र जारी किया है। परामर्श पत्र के अनुसार खेतों पर जैव सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था नियमित तथा मजबूत की जानी चाहिए। प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति की जांच की जानी चाहिए और उचित कदम उठाए जाने चाहिए। मांस और अंडों का प्रयोग पूरी तरह से पकाने के बाद ही किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रसंस्करित दूध का प्रयोग किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

Exit mobile version