इंटरनेशनल डेस्क: चीन में राष्ट्रीय प्रतिरक्षा के लिए विज्ञान, तकनीक और उद्योग प्राधिकरण के सूचना कार्यालय ने हाल ही में औपचारिक रूप से वर्ष 2025 में चीन के प्रतिरक्षा क्षेत्र में विज्ञान, तकनीक व उद्योग की दस सबसे बड़ी खबरें जारी कीं।
पहली ख़बर है कि चीनी जन जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फॉसिस्ट विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा आयोजित हुई, जिसमें कई नयी किस्मों वाले महान उपकरण दिखाये गये। दूसरी ख़बर है कि थ्येनवन-2 सर्वेक्षण यान का सफल पर्यवेक्षण किया गया, जिसने छोटे उपग्रह के सर्वेक्षण और नमूने एकत्र कर वापस लौटने का मिशन शुरू किया। तीसरा चीन ने नाभिकीय ऊर्जा कानून जारी किया। चौथी खबर है कि विद्युत चुम्बकीय कैटापोल्ट्स से लैस चीन का पहला विमान वाहक नौसेना में शामिल हुआ।
उल्लेखनीय बात है दसवीं सबसे बड़ी ख़बर ने इस की पुष्टि की कि जे-10सीई लड़ाकू विमान ने पहली बार असली लड़ाई में उपलब्धि हासिल की, जिस ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

