Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

“टाइटैनिक” को पीछे छोड़ने वाला है “नेचा 2” का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

May 6, 2025

“टाइटैनिक” को पीछे छोड़ने वाला है “नेचा 2” का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection : ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, पेइचिंग समय के अनुसार 5 मई तक, चीनी फिल्म “नेचा 2” (चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र व थाइवान और विदेशों में बॉक्स ऑफिस सहित) का कुल बॉक्स ऑफिस 15.8 अरब युआन (लगभग 2.182 अरब डॉलर) से अधिक पहुंचा है, जो वैश्विक फिल्म इतिहास में बॉक्स ऑफिस की सूची में पांचवें स्थान पर है और फिल्म “टाइटैनिक” (वर्तमान में वैश्विक कुल बॉक्स ऑफिस लगभग 2.264 अरब डॉलर है) को पार करने वाला है।

चीन की वर्ष 2019 की अभूतपूर्व एनिमेशन फिल्म “नेचा” की अगली कड़ी के रूप में, “नेचा 2” पारंपरिक चीनी पौराणिक कथाओं पर आधारित एक एनिमेशन फिल्म है। दृश्य डिजाइन से लेकर चरित्र मॉडलिंग और फिर विस्तार प्रसंस्करण तक, फिल्मों की यह श्रृंखला पारंपरिक चीनी संस्कृति के तत्वों व प्रतीकों से भरी हुई है। साथ ही, फिल्मों की यह श्रृंखला नायक “नेचा” की विकास प्रक्रिया को समय की भावना के साथ बारीकी से जोड़ती है, जो कठिनाइयों का सामना करते हुए चीनी लोगों की दृढ़ता व साहस की भावनाओं को दर्शाती है।

“नेचा 2” को भारत, फ्रांस, मलेशिया, सिंगापुर, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आदि विभिन्न देशों में रिलीज किया गया, जिससे फिल्म देखने का स्थानीय क्रेज बढ़ गया। विदेशी दर्शकों और उद्योग के अंदरूनी लोगों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि फिल्म “नेचा 2” अपने शानदार दृश्यों, अद्भुत कहानी और कठिनाइयों पर काबू पाने के लिए अदम्य व साहसी होने की मूल्य अवधारणा के कारण प्रासंगिक है।

(साभार– चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें