“जीवन, आशा- 2025 राष्ट्रीय मानव अंग दान स्मरणोत्सव और संवर्धन समारोह” 1 अप्रैल को चीन के शेनयांग के पश्चिमी उपनगरों में वोलोंग कब्रिस्तान और चीन चिकित्सा विश्वविद्यालय के हेफिंग परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पता चला कि अब तक चीन में स्वैच्छिक अंगदान पंजीकरण करने वाले लोगों की कुल संख्या 70.5 लाख से अधिक हो गई है । नागरिकों की मृत्यु के बाद 58 हजार से अधिक अंगदान, 63 हजार से अधिक शरीरदान और 1.1 लाख से अधिक कॉर्निया दान हुआ है ,जिससे अंग विफलता वाले 1.7 लाख से अधिक रोगियों की जान बचाई गई है और 1 लाख से अधिक लोगों को रोशनी मिली है।
रिपोर्टों के अनुसार, देश भर में मानव अंग दाताओं के लिए 280 से अधिक स्मारक स्थल बनाए गए हैं। हर साल छिंगमिंग महोत्सव के दौरान, स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटियां एक सामाजिक माहौल बनाने के लिए विभिन्न स्मारक गतिविधियों का आयोजन करती हैं, जिसमें दान को गौरवशाली माना जाता है और अधिक लोगों से इस महान प्रेम और समर्पण के कार्य में भाग लेने का आह्वान किया जाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या

