Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आऊटकास्ट’ के तहत नए प्रतिबंध लगाए

August 26, 2026

अमरीका ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आऊटकास्ट’ के तहत नए प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन : अमरीका ने ईरान से जुड़े कई संस्थानों, व्यक्तियों और जहाजों पर व्यापक नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। विदेश विभाग ने कहा कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान की सैन्य गतिविधियों, साइबर अभियानों और तेल कारोबार पर कार्रवाई करना है। विभाग ने बताया कि प्रतिबंधों का साइबर संबंधी हिस्सा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के साथ समन्वय में लागू किया गया है।

यह कार्रवाई 8 ईरानी नागरिकों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद की गई है, जिन पर अमरीकी ऊर्जा कंपनियों, रक्षा ठेकेदारों, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर नैटवर्क से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

विदेश विभाग के ‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने पिछले सप्ताह अमरीकी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ साइबर गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 5 लोगों के बारे में सूचना देने पर 1 करोड़ डॉलर तक के ईनाम की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें