Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

थ्येनकुंग संवाद ने विभिन्न देशों के युवाओं के एयरोस्पेस सपनों को किया रोशन

April 25, 2023

थ्येनकुंग संवाद ने विभिन्न देशों के युवाओं के एयरोस्पेस सपनों को किया रोशन

हाल ही में “थ्येनकुंग संवाद -शनचो-15 के अंतरिक्ष यात्री दल और शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के युवाओं के बीच प्रश्न और उत्तर” नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेइचिंग में कार्यक्रम के प्रमुख स्थल की स्थापना की गयी। और शांगहाई सहयोग संगठन के दस सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों में शाखा स्थलों की स्थापना की गयी। पाकिस्तान, भारत, मंगोलिया, नेपाल और म्यांमार में स्थित शाखा स्थलों में, भाग लेने वाले किशोरों ने अंतरिक्ष में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ दिलचस्प “प्रश्नोत्तरी” की।

भारत में स्थित शाखा स्थल में 40 से अधिक किशोरों ने उसी दिन की गतिविधि में भाग लिया। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आर्कस ने चीनी अंतरिक्ष यात्रियों से अंतरिक्ष में घरेलू कचरे से निपटने के तरीके के बारे में सवाल पूछे। उनके अनुसार मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा दिए गए उत्तर वास्तव में आश्वस्त करने वाले हैं, और मैंने नई चीजें सीखीं। पाकिस्तान के शाखा स्थल में विभिन्न स्कूलों से आए पाक विद्यार्थियों ने चीनी अंतरिक्ष यात्रियों से उन की रुचि वाले सवालों को पूछा। उन के अनुसार वे साइट पर चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत करके बेहद उत्साहित हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें