Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में हैं 1048 कोर कृत्रिम बुद्धि उद्यम

February 14, 2023

पेइचिंग में हैं 1048 कोर कृत्रिम बुद्धि उद्यम

पेइचिंग कृत्रिम बुद्धि उद्योग नवाचार और विकास सम्मेलन 13 फरवरी को आयोजित हुआ, जिसमें पेइचिंग म्युनिसिपल अर्थव्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी ब्यूरो ने आधिकारिक तौर पर “2022 में पेइचिंग के कृत्रिम बुद्धि उद्योग विकास पर श्वेत पत्र” जारी किया। श्वेत पत्र के अनुसार, अक्तूबर 2022 तक, पेइचिंग में 1,048 कोर कृत्रिम बुद्धि उद्यम हैं, जो पूरे देश में कोर कृत्रिम बुद्धि उद्यमों की कुल संख्या का 29 प्रतिशत है।

श्वेत पत्र के मुताबिक, पेइचिंग के मुख्य क्षेत्र की औद्योगिक समूह क्षमता अपेक्षाकृत मजबूत है, और पूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग श्रृंखला का गठन किया गया है। पेइचिंग में कृत्रिम बुद्धि के क्षेत्र में 40 हज़ार से अधिक प्रमुख तकनीकी प्रतिभाएं हैं, जो देश के 60 प्रतिशत का अनुपात है। पेटेंट प्राधिकरणों की संख्या में दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में से 30 संस्थानों का मुख्यालय पेइचिंग में है। साथ ही, चीन में 24 कंपनियों को राष्ट्रीय नई पीढ़ी के कृत्रिम बुद्धिमत्ता खुले नवाचार मंच के निर्माण की मंजूरी दी गई है, उनमें से 10 का मुख्यालय पेइचिंग में है।

वर्तमान में पेइचिंग की कृत्रिम बुद्धि की समर्थन क्षमता भी लगातार बढ़ रही है, और कृत्रिम बुद्धि कंप्यूटिंग शक्ति का विकास मजबूत है। श्वेत पत्र के अनुसार, इस वर्ष पेइचिंग म्युनिसिपल कृत्रिम बुद्धि के प्रमुख तकनीकी नवाचारों पर सहयोगी अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए वैश्विक प्रभाव वाले कृत्रिम बुद्धि नवाचार स्रोत के निर्माण को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें