Site icon Dainik Savera Times

शुल्क युद्ध व व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 11 अप्रैल को हुई नियमित प्रेस वार्ता में बल दिया कि शुल्क युद्ध और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं है। चीन नहीं लड़ना चाहता, लेकिन लड़ने से नहीं डरता। प्रेस वार्ता में किसी संवाददाता ने पूछा कि व्हाइट हाउस ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने की पुष्टि की है।

इस सवाल के जवाब में लिन च्येन ने कहा कि अगर अमेरिका सचमुच वार्ता से सवाल हल करना चाहता है, तो उसे अधिकतम दबाव डालना और मनमानी करना बंद करना चाहिए। किसी भी वार्ता को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ पर आधारित होना चाहिए।

चीन एक जिम्मेदार देश है। अमेरिकी प्रभुत्ववादी कार्रवाई के प्रति हम ने जवाबी नियंत्रण की कार्रवाई की है। वह एक तरफ अपने वैध अधिकारों व हितों की सुरक्षा करता है, दूसरी तरह अंतर्राष्ट्रीय नियमों व व्यवस्था की सुरक्षा करता है। विश्व के विभिन्न देशों के समान हितों और अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा के लिए अमेरिका के प्रभुत्ववाद के सामने हटने का कोई रास्ता नहीं है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

Exit mobile version