Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के रूस की मदद करने पर विचार करने के संकेत मिले हैं: पेंटागन

March 1, 2023

चीन के रूस की मदद करने पर विचार करने के संकेत मिले हैं: पेंटागन

वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि इस बात के संकेत मिले हैं कि चीन, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने पर विचार कर रहा है जो विनाशकारी हो सकता है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ऐसे संकेत मिले हैं कि वे इस पर विचार कर रहे हैं। मेरे पास इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी या कोई खुफिया जानकारी नहीं है, सिवाय इस तथ्य के कि उन्होंने इस विचार (रूस की मदद) को त्यागा नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह एक गलत फैसला होगा।’’उन्होंने कहा कि यह ऐसी चीज है जिस पर पेंटागन करीबी नजर बनाए है।

राइडर ने कहा, ‘‘ हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर वे ऐसा करते हैं तो इसके क्या परिणाम होंगे। यह इस संघर्ष को अनावश्यक रूप से बढ़ाएगा, इसके परिणामस्वरूप अधिक निर्दोष लोगों की जान जाएगी क्योंकि रूस ने यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है।’’ उन्होंने कहा कि अंतत: फैसला चीन को करना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक देश के तौर पर चीन खुद को उन देशों के खेमे में रखना चाहता है जो एक राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन को खत्म करना चाहते हैं और निर्दोष लोगों को जान लेना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें