Site icon Dainik Savera Times

कोई साक्ष्य नहीं है कि Ukraine के खिलाफ जारी युद्ध में China देगा रूस का साथ : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में चीन रूस का साथ देगा। संवाददाता सम्मेलन में जब बाइडेन से यह पूछा गया कि क्या वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि चीन युद्ध में रूस का साथ देगा, तो उन्होंने कहा, कि ‘अब तक इसका कोई साक्ष्य नहीं है।’’ जाे बाइडेन ने कहा कि पिछले साल उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से इस मामले पर विस्तृत चर्चा की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अभी तक ऐसा किया है।’’ अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने पत्रकारों से कहा है कि उसने चीन को रूस को हथियारों की आपूíत करते नहीं पाया है। पेंटागन के प्रेस सचिव वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि उन्नत क्षमताएं, हथियार रखने वाले चीन ने सार्वजनिक रूप से अपनी तटस्थता की घोषणा की है।

Exit mobile version