वाशिंगटन: वेनेजुएला पर अमरीकी कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उस देश पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद ही बबार्दी की ओर बढ़ रहा है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अमरीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि क्यूबा अपने आप गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
ट्रंप ने कहा, ‘क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है कि वह बस गिरने ही वाला है।’ उन्होंने कहा कि क्यूबा के पास अब आय का कोई स्नेत नहीं बचा है और उसे पहले वेनेजुएला के तेल से आय होती थी, जो अब बंद हो चुकी है।
इस बीच, वेनेजुएला पर अमरीकी कार्रवाई में मारे गए 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में 2 दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने बताया कि ये नागरिक वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात थे और अमरीकी हमले का विरोध करते समय मारे गए। ट्रंप ने कोलंबिया को भी ‘बहुत बीमार’ देश बताया और राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर तीखी टिप्पणी की। मैक्सिको पर सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है, हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की सराहना भी की।