Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल में हुआ जोरदार विस्फोट, सड़क पर बिखरा इमारत का भारी मलबा और…

January 9, 2024

होटल में हुआ जोरदार विस्फोट, सड़क पर बिखरा इमारत का भारी मलबा और…

ह्यूस्टनः टेक्सास के फोर्ट वर्थ शहर के एक होटल में विस्फोट के बाद कम से कम 21 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।फोर्ट वर्थ में एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले मेडस्टार के अनुसार एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 245 कमरों वाले सैंडमैन सिग्नेचर फोर्ट वर्थ डाउनटाउन होटल में विस्फोट सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे (स्थानीय समय) हुआ। इस होटल को मूल रूप से 1920 में ‘‘वैगोनर बिल्डिंग’’ के रूप में बनाया गया था।

विस्फोट के कारण होटल की इमारत का भारी मलबा पूरी सड़क पर बिखर गया और आसपास के कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 20 मंजिला इमारत के सामने के हिस्से की कम से कम दो मंजिलें सड़क पर और पार्किंग स्थल में उड़ गईं। शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो की प्रवक्ता सारा एबेल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि विस्फोट प्राकृतिक गैस के कारण हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें