न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 5 विमानों को गिराया गया और उन्होंने इस ‘युद्ध’ को रुकवाया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ‘परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता’ था। उन्होंने ‘व्हाइट हाऊस’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमने भारत और पाकिस्तान तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच युद्ध रुकवाए।’ ट्रंप ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने 5 विमान मार गिराए।.. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘सुनो, अब और व्यापार नहीं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपका कोई भला नहीं होगा।’ ..वे दोनों शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश हैं और कौन जानता है कि इसका क्या नतीजा होता। मैंने इसे रुकवा दिया।’ अमरीका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की पूरी परमाणु क्षमता को नष्ट कर दिया और कोसोवो एवं सर्बिया के बीच संघर्ष भी रुकवाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...