Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन आने वाले विदेशियों के लिए वीजा शुल्क में होगी कमी

December 8, 2023

चीन आने वाले विदेशियों के लिए वीजा शुल्क में होगी कमी

चीनी विदेश मंत्रालय के कांसुलर विभाग से मिली खबर के अनुसार 8 जनवरी, 2023 को कोविड-19 संक्रमण के लिए “श्रेणी बी और नियंत्रण बी” के कार्यान्वयन के बाद, चीन सरकार ने चीनी और विदेशी नागरिकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए चीन में विदेशियों के लिए वीजा और प्रवेश नीतियों को अनुकूलित करना जारी रखा।

एक अस्थायी उपाय के रूप में, विदेशों में स्थित चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास 11 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2024 तक चीन आने के लिए मौजूदा चार्जिंग मानकों का 75 प्रतिशत वीज़ा शुल्क लेंगे। विशिष्ट जानकारी के लिए आप अपने स्थानीय क्षेत्र में चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें