Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली के साथ जुड़ा

May 11, 2023

थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली के साथ जुड़ा

चीन ने 10 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट पर हाईनान प्रांत के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल पर थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसे लॉन्ग मार्च-7 याओ-7 वाहक रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया है। प्रक्षेपण किए जाने के लगभग 10 मिनट बाद थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग होकर पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। फिर, अंतरिक्ष यान के सौर पैनल सुचारु रूप से काम करने लगे और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार, 11 मई की सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर थ्येनचो- 6 कार्गो अंतरिक्ष यान ने अंतरिक्ष स्टेशन के थ्येन-ह कोर मॉड्यूल के पिछले भाग के साथ सफलतापूर्वक डॉक किया। इसके बाद थ्येनचो- 6 को अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली के उड़ान खंड में स्थानांतरित किया जाएगा। भविष्य में चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-15 के अंतरिक्ष यात्रियों के चालक दल थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान में कार्गो स्थानांतरण करने और योजनानुसार अन्य संबंधित कार्य करने के लिए प्रवेश करेंगे।

बता दें कि मौजूदा मिशन चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष यान परियोजना का अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश करने के बाद पहला मिशन है। परियोजना के लागू किए जाने के बाद यह 28वां लॉन्च मिशन है, और यह लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला की 472वीं उड़ान भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें