Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

थ्येनलोंग-2 की पहली उड़ान सफल

April 3, 2023

थ्येनलोंग-2 की पहली उड़ान सफल

2 अप्रैल 2023 को दोपहर बाद चार बजकर 48 मिनट पर थ्येनलोंग-2 वाई1 वाहक रॉकेट ने चीन के च्योछुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक भरी। इसके द्वारा ले जाए गए अंतरिक्ष प्रेम विज्ञान नामक उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया और प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह सफल रहा। वर्तमान प्रथम उड़ान परीक्षण का मुख्य उद्देश्य वाहक रॉकेट की समग्र योजना की यथार्थता और विभिन्न प्रणालियों के बीच समन्वय को सत्यापित करना और पूरे रॉकेट के उड़ान पर्यावरण मापदंडों को प्राप्त करना है। रॉकेट के द्वारा ले जाया गया उपग्रह मुख्य रूप से रिमोट सेंसिंग इमेजिंग प्रयोग जैसे तकनीकी सत्यापन करने का काम करेगा। वर्तमान मिशन थ्येनलोंग-2 वाहक रॉकेट की पहली उड़ान है।

गौरतलब है कि थ्येनलोंग-2 रॉकेट को “थ्येनपिंग टेक्नोलॉजी” नामक एक चीनी निजी उद्यम द्वारा विकसित किया गया है। यह रॉकेट न केवल चीनी निजी उद्यम द्वारा सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया पहला तरल-ईंधन वाला रॉकेट है, बल्कि उसने दुनिया में निजी उद्यमों द्वारा तरल-ईंधन वाले रॉकेट के विकास में “पहले प्रक्षेपण के विफल होने” का रिकार्ड भी तोड़ा है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें